हनी सिंह- साल 2015 का पहला धमाका

जालंधर- लंबे समय से भारत के मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपनी सेहत ठीक होते ही चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है। काफी समय से हो रही यह भी चर्चा की जा रही थी कि हनी सिंह का इस साल का पहला गीत कौन सा होगा।

आखिरकार हनी सिंह ने फैंस को यह जानकारी भी दे दी है। हाल ही में बालीवुड फिल्म 'दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड' का ट्रैलर रिलीज हो गया है। इस ट्रैलर में में हनी सिंह के पहले गाने 'बर्थडे बेश' की झलक साफ दिखाई दे रही है।यह हनी सिंह का साल 2015 का पहला गाना है क्योंकि इस से पहले हनी के किसी भी गीत की झलक या ट्रैलर लांच नहीं हुआ है। चर्चा है कि यो यो के इस गीत के इसी महीने 18 फरवरी को रिलीज होने की उम्मीद है। हनी सिंह का यह गाना सुपरहिट साबित होगा या फिर फ्लाप यह तो इस के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE