शाहिद- प्रियंका चोपड़ा को किया नज़रअंदाज

मुंबई- एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक-दूसरे के प्यार में थे। लेकिन ब्रेक अप के बाद से दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते। वर्सोवा में एक ही कॉम्प्लेक्स में रह रहे शाहिद और प्रियंका हाल ही में एक-दूसरे को नज़रअंदाज करते दिखे।

दरअसल दोनों एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां प्रियंका रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों को पोज दे रही थीं। तभी शाहिद भी वहां पहुंच गए, लेकिन जैसे ही उन्होंने सामने प्रियंका को देखा, वो वहीं रुक गए।
शाहिद वापस मुड़े और निर्दशक मिलन लुथरिया से बात करने लगे। प्रियंका के वहां से जाने के बाद ही शाहिद आगे बढ़े। अब ऐसी भी क्या नाराजगी शाहिद! कम से कम प्रियंका को हैलो तो बोल ही सकते थे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE