अशरफुल-फुकरे के अभिनेता का हुआ निधन
मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता अशरफुल हक की मुंबई में आज दोपहर मौत हो गई है। अशरफुल ने फिल्म दीवार, पान सिंह तोमर, ब्लैक फ्राइडे, डेली बेली, फुकरे, कंपनी और हाल में रिलीज़ दे लॉस्ट बहरुपिया जैसी फिल्मों में काम किया था। इस बॉलीवुड अभिनेता ने दिल्ली के एनएसडी से ग्रेजुएशन किया था और वे असम के गोपालपाड़ा के रहने वाले थे। उन्होंने टीवी शो में भी काम किया था। खबरों के मुताबिक अशरफुल हक बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अभिनेता की उम्र 46 साल थी। उन्होंने अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ा है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मशहूर हुए अहलावत ने कहा, "अशरफुल बोन मैरो कैंसर पर पीड़ित थे। उनका इलाज हो रहा था। हाल में उनकी स्थिति नाज़ुक हो गई तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। दुर्भाग्य से उन्हें नहीं बचाया जा स
का"
0 comments
Write Down Your Responses