जोया- बर्थडे पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारें

मुंबई - सोमवार 16 फरवरी को बॉलीवुड डॉयरेक्टर जोया अख्तर ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर शाहरूख खान की पत्नी गौरी, जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और करण जौहर सहित कई बॉलीवुड सितारे घर के बाहर  स्पॉट किए गए। जोया ने पार्टी बांद्रा स्थित अपने घर पर रखी थी। पार्टी के दौरान करीना ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वो मलाइका और अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी में पहुंची थीं। वहीं ज्यादातर गौरी खान अपने पोज देने से नहीं कतराती लेकिन जोया की पार्टी नै वह अपने मुंह छिपाती नजर आईं। जैकलीन फर्नांडीज और करण जौहर पार्टी में एक साथ पहुंचे। जैकलीन हमेशा की तरह प्रीटी लग रही थी।
आपको बता दें कि जोया इन दिनों 'दिल धड़कने दो' का डायरेक्शन कर रही हैं। उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का डायरेक्शन किया था।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE