दिल्ली- दो महीने में दर्ज हुए रेप के 300 केस

नई दिल्ली-जब दिल्ली में महिला सुरक्षा के नाम पर अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी और अजय माकन जनता के बीच वोट की गुहार लगा रहे थे, उस दौरान भी एक के बाद एक रेप और महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिल्ली को शर्मसार कर रही थीं।  पिछले दो महीने के दौरान दिल्ली पुलिस ने सिर्फ रेप के 300 मामले दर्ज किए हैं।  यानी, दिल्ली में हर दिन रेप की औसतन पांच घटनाएं होती रहीं।
साल 2014 में कुल 2069 ऐसे मामले दर्ज किए गए थे। अगर इसमें महिला उत्पीड़न के मामले भी जोड़ दिए जाएं तो यह आंकड़ा दोगुना हो जाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साल 2015 के शुरुआती दो महीने के दौरान  500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने हिम्मत ऐप भी लॉन्च किया, जिसकी मदद से महिलाएं अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर महज एक टच से ही पुलिस कंट्रोल रूम को डिस्ट्रेस मेसेज भेज सकती हैं। इसके अलावा, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया है जिसके जरिए महिलाएं सफर शुरू करने से पहले ऑटो या टैक्सी की तस्वीर सीधे पुलिस के पास भेज सकती हैं।
इतना ही नहीं, पुलिस ने महिलाओं के लिए लगभग हर जिले में सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम भी शुरू किए हैं। पुलिस के मुताबिक, रेप के 90 फीसदी से ज्यादा मामलों में पड़ोसी, रिश्तेदार या दोस्त शामिल होते हैं।
रेप के कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें बलात्कार बदला लेने की नीयत से किया गया। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सभी मामलों में समय पर सख्त कार्रवाई की गई और केस सॉल्व करके चार्जशीट भी बना दी गई।


,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE