इंग्लैंड-पेट्रोल पीकर मासूम लड़कियों से की दरिंदगी
नई दिल्ली- इंग्लैंड के रहने वाले एक शख्स को स्कूली लड़कियों के साथ दरिंदगी करने के मामले में दोषी करार देते हुए जेल भेजा गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी रॉबर्ट स्टीफन को पेट्रोल पीने की बुरी लत है। वह पेट्रोल के नशे में महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करता था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने तीन स्कूली लड़कियों की और अश्लील इशारे किए व उन्हें अप्राकृतिक सेक्स के लिए कहा। जिसके बाद लड़कियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस से शिकायत की। स्टीफन को ऐसी हरकतें करते हुए कई लोगों ने देखा। लोगों ने यह भी बताया कि उसके शरीर से हर समय पेट्रोल की दुर्गंध भी आती थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वह सीधे पेट्रोल पंप पर पहुंचा और एक गैलन में पेट्रोल खरीदा। वह काफी देर तक उसी एरिया में टहलते हुए पेट्रोल पीता रहा। ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में पेशी के दौरान उसने स्वीकार किया था कि उसने कानून तोड़ा है।
0 comments
Write Down Your Responses