ससुर जी अाप भी इस हद तक गिर जाएंगे
ग्रीनफील्ड कालोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते रहते हैं। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्रीनफील्ड कालोनी में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह इसी इलाके में रहने वाले आदित्य सहगल के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी कुछ दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले शुरू से ही खुश नहीं थे। वह किसी तरह अपना घर बसाने का प्रयास कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर शुरू से ही उस पर बुरी नजर लगाए हुए था। एक दिन परिवार के लोग कहीं गए हुए थे। वह अपने कमरे में घरेलू कामों को निपटा रही थी। उसी दौरान उसका ससुर वहां पहुंच गया। ससुर ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे दबोच लिया और शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। उसने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई।
बाद में उसने पति और अन्य लोगों को इस बारे में बताया तो वे उसे ही उल्टा सीधा कहने लगे। जिससे उसके ससुर के हौंसले और ज्यादा बढ़ गए और वह आए दिन अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर काफी परेशान कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने उसके पति आदित्य, ससुर भारत भूषण और सास गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वीडियों देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे।
0 comments
Write Down Your Responses