प्रायोजित हनीमून - दुल्हन कर रही थी सोने की तस्करी

राजधानी दिल्ली- में सोने की तस्करी का अनूठा केस सामने आया है। यहां तस्करी करने वालों ने एक जोड़े को प्रायोजित हनीमून पर विदेश भेजा और वापसी में दुल्हन को गहने पहनाकर तस्करी करने की कोशिश की। हालांकि सख्त जांच के आगे साजिश विफल हो गई।दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, दुल्हन ने 1.5 किलो सोने के आभूषण पहन रखे थे।एक कस्टम अधिकारी ने बताया, नियमानुसार जब कोई विदेश जाता है तो उसे अपने साथ ले जाए जा रहे सोने के आभूषणों का भी खुलासा करना होता है। यह जोड़ा जब गया तब उनके पास कम सोना था, लेकिन लौटते समय दुल्हन ने काफी सोना पहन रखा था। खासतौर पर सोने की चुड़ियां काफी वजनी थीं।साजिशकर्ता भी दूल्हा-दुल्हन के साथ था। पति-पत्नी पहली बार विदेश गए थे, लेकिन तीसरा शख्स पहले भी सोने की तस्करी में लिप्त रह चुका था और अधिकारियों को उसके बारे में सूचना मिली थी। जांच काउंटर से तीसरा शख्स तो निकल गया, लेकिन जोड़ा हत्थे चढ़ गया।महिला ने 37 लाख कीमत सोने की छह चुड़ियां पहन रखी थीं। सूत्रों के मुताबिक, इस सोने की तस्करी के लिए जोड़े को हवाई यात्रा के टिकट के अलावा 20-20 हजार रुपए चुकाए गए थे।दो साल पहले बुरका पहने नौ महिलाओं को पकड़ा गया था, जो नकाब की आड़ में सोने की तस्करी करने की कोशिश में थीं।भारत सोने का सबसे बड़ा खरीदार है, लेकिन इम्पोर्ट ट्यूटी अधिक होने के कारण यहां सोने की तस्करी भी बड़े पैमाने पर होती है।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE