दुखी मर्दों- को अंजान औरतों के साथ दिया जाता है सोने

जापान- में ये अजीबोगरीब सर्विस देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे। यहां एक ऐसी ऐसी सर्विस है जिसमें दुखी मर्दों को अंजान औरतों के साथ सोने दिया जाता है। ये अजीबोगरीब सर्विस दुखी महिलाओं के लिए भी उपलब्ध है। उन्हें भी साथ लेटने के लिए नकली ब्वॉयफ्रेंड मिल जाते हैं। इस सर्विस में एक रात साथ गुजारने का चार्ज करीब साढ़े तीन हजार तक करना पड़ता है। 
*ऐसा कई बार होता है जब हम अकेलापन महसूस करते हैं। लेकिन जापान में अकेलापन मिटाने के लिए आपको नकली ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड किराए पर मिलते हैं। 
*हर देश के बच्चों की तरह जापानी बच्चे भी गर्मियों की छुट्टियों में मिले होमवर्क से काफी परेशान दिखते हैं। जापान में ऐसे बच्चों के लिए होमवर्क पूरा करने में होमवर्क स‌‌र्विस काम आती है।
*जापान में जो परिवार शादी के दौरान ज्यादा भीड़ इकठ्ठा नहीं कर पाते हैं, वो नकली मेहमानों का इंतजाम करते हैं। ये मेहमान भीड़ बढ़ाते हैं और शादी में शुमार होने का अच्छा-खासा रकम लेते हैं। 
* अगर आप जापान में पहली बार आए हैं और कई दिनों तक यहां रहने वाले हैं,तो भाषा एक बड़ी रुकावट बन सकती है। ऐसे में जापान में  आपको एक व्यक्ति किराए पर मिल जाएगा जो आपको भाषा सिखाने के लिए तैयार रहेगा। 
*एड प्रोमोशन के लिए यहां लड़कियों का सहारा लिया जाता है। जापान में लड़कियों की जांघ पर भी एड लगाकर उसे चर्चित करने का तरीका अपनाया जाता है। 18 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां ही इसमें हिस्सा ले सकती हैं।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE