UP- 8वीं के छात्र ने क्लास में सहपाठी को ....
गाजीपुर- खेल खेल में हुए विवाद से गुस्साए 8वीं के एक छात्र ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने सहपाठी को क्लास रूम के अंदर गोली मार दी। पुलिस के अनुसार एक स्थानीय विद्यालय की 8वीं कक्षा के छात्र शैलेन्द्र और अभिषेक के बीच खेल के दौरान कल विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इससे गुस्साए अभिषेक ने आज क्लास में पहली कतार में बैठे शैलेंद्र को गोली मार दी। गोली लगने से शैलेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। इस वारदात से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल छात्र को तत्काल शिक्षकों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लल्लन राय तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फरार अभिषेक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करें
0 comments
Write Down Your Responses