पुणे- में देह व्यापार का भंडाफोड़ विदेशी ....
महाराष्ट्र- के पुणे शहर में पुलिस ने एफसी मार्ग पर चलाए जा रहे एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कुछ विदेशी भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आशीष प्लाजा के समीप एक अपार्टमेंट में देह व्यापार के लिए कथित रूप से उज्बेकिस्तान की एक 21 वर्षीय लड़की को बुलाए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर डेक्कन पुलिस थाने के अधिकारियों ने कल शाम देह व्यापार कराने वाले संदिग्ध एजेंट
रोनी से संपर्क किया और उसने उज्बेकिस्तान की लड़की से बात कराई। पुलिस को जब देह व्यापार के संबंध में यकीन हो गया तो पुलिस ने छापा मार कर बैंक ऑफ इंडिया के समीप से लड़की को पकड़ लिया। पुलिस ने लड़की को छुड़ा लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि लडकी कब भारत में आयी और किस तरह पुणे पहुंची।पुलिस लड़की की वीजा जांच रही है। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका वीजा और अन्य दस्तावेज दिल्ली में किसी अन्य के पास है। प्राथमिक जांच के अनुसार लड़की पर्यटन वीजा के नाम पर भारत आयी है और दिल्ली में देह व्यापार के धंधे में लिप्त कुछ लोगों ने पांच दिन पहले उसे पुणे भेज दिया था।वीडियो देखने के लिए किसी भी विज्ञापन पर क्लिक करें।
0 comments
Write Down Your Responses