प्रियंका चोपड़ा- साइन की 25 करोड़ की डील

मुंबई- प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में शोहरत कमाने के बाद हॉलीवुड में भी पांव जमाने शुरू कर दिए हैं। एबीसी स्टूडियो के साथ एक साल की सिंगिंग डील साइन कर चुकी प्रियंका ने लॉस एंजिलिस में एक नए शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ये शो तीन महीनों तक चलेगा।
लेकिन खबर ये नहीं है, बल्कि ये है कि वो एबीसी के इस शो के लिए 25 करोड़ रुपये लेंगी। सुनने में आया है कि वो इस शो के दौरान एक आलिशान विला में रहेंगी।
 खबर के मुताबिक, 'एक जगह को मंदिर के तौर पर बनाया गया है जहां प्रियंका रोजाना पूजा कर सकें। उनके और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें वहां लगाई जाएंगी। उनकी पसंदीदा चीजों को सजाने के लिए एक इंटीरियर डिजाइनर को साइन किया गया है।'
पिछले दिनों ही प्रियंका ने कहा था कि न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम पैसे दिए जाते हैं। लेकिन लगता है कि प्रियंका ने इस प्रथा को बदलने की पहल खुद करने का फैसला कर लिया है।

, ,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE