मोदी- पर फिर बरसे केजरीवाल
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने हमले जारी रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर कहा कि यदि हम भारत को मजबूत बनाएंगे तो निवेश हमारी शर्तों पर चलकर आयेगा अन्यथा यह निवेशकों की शर्तों पर होगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा मोदी का अमेरिका दौरा खत्म हो गया है। यह सोचने का समय है कि मोदी के किस विदेशी दौरे से भारत को क्या हासिल हुआ।
उन्होंने कहा कि क्या यह भारत के प्रधानमंत्री को शोभा देता है कि वह निवेश मांगने के लिए कंपनियों के पास जाएं। मुख्यमंत्री ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने पहले अपने को मजबूत किया और इसके बाद विश्व के बड़े बडे कारर्पोरेट घराने निवेश के लिए चलकर स्वयं उसके द्वार पर गए। इसलिए हमें भी पहले भारत को मजबूत बनाना होगा। गौरतलब है कि केजरीवाल ने हाल ही में ट्वीट कर कहा था कि ‘मेक इन इंडिया’ की बजाय हमें ‘मेक इंडिया’ पर ध्यान देना होगा।
0 comments
Write Down Your Responses