मोदी बोले- लालू को फिर जाना है जेल इसलिए बेटों को कर रहे तैयार
बिहार- में एक नवंबर को होने वाले चौथे चरण के चुनाव के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोपालगंज में रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर निशाना साधा।प्रधानमंत्री ने कहा कि, बिहार में सबसे ज्यादा पलायन सीवान के बाद गोपालगंज से हुआ। मोदी ने कहा, बिहारी नौजवानों को बाहरी किसने बनाया। हमें बिहार के लोगों को यही रोजी-रोटी मिले यही हमारा मकसद है। उन्होंने कहा, ये बड़े भाई छोटे भाई क्या विकास करेंगे। बड़े भाई को सिर्फ बेटों की फिक्र है। जेल गए तो बीवी को सत्ता दे दी। फिर जेल जाना है तो बेटों को तैयार कर रहे हैं। ऐसे परिवार को सत्ता सौंपेंगे क्या आप लोग। इनसे बचने का एक ही रास्ता है, बिहार का विकास। यही विकास बिहार को बर्बादी से बचा सकता है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोपालगंज के इलाके में पिछले लोकसभा के चुनाव में भी आया। आज दोबारा आपके बीच आया। आजकल आप लोग महास्वार्थबंधन नेताओं की बयानबाजी सुनते हैं। अनाप शनाप भाषा बोली जा रही हैं। डिक्शनरी तो खाली हो चुकी है, लेकिन रोज नई-नई गालियां खोजी जा रही हैं। चुनाव में ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। सारी मर्यादाएं तोड़कर निम्नस्तर की भाषा पर क्यों उतर आए हैं। कारण यह नहीं कि मोदी ने कोई गलती की। कारण यह है कि वे आपका प्रेम पचा नहीं पा रहे हैं।
पीएम ने आगे कहा कि रैली के बाद वे जितना आपा खोते हैं, उससे तय होता है कि रैली कितनी सफल हुई है। गरीब से गरीब व्यक्ति को कोई बिकाउ कहे तो वो सहन नहीं करेगा। चुनाव में तो हार-जीत होती रहती है। ऐसा क्या गुस्सा। मोदी पर आरोप लगाते लगाते थक गए तो बिहारियों का अपमान शुरू कर दिया। नीतीश बाबू आपको बिहारियों का अपमान महंगा पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी की सभा में लोग पैसे देकर लाए जाते हैं। यह बिहारियों का अपमान है या नहीं। मोदी पर जितना जुल्म करना है कर लो नीतीश बाबू, बिहारियों का अपमान मत करो।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
0 comments
Write Down Your Responses