उत्तरप्रदेश- में जुर्म की एक अलग ही घटना सामने आई है। दरअसल एक रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने आरोपी से बदला लेने के उद्देश्य से उसके 5 वर्ष के बेटे का ही गला काट दिया। हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोप में बलात्कार पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में संदेह जताया जा रहा है और इसे नरबलि के लिए की गई हत्या के तौर पर भी देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व 15 वर्ष कि किशोरी के साथ बलात्कार हुआ था। ऐसे में उसने एक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाया था। मगर इस लड़की पर बदला लेने की भावना हावी थी। ऐसे में उसने बदला लेने के लिए आरोपी के बेटे को चुना। वह उसके बेटे को ले गई। जब अपने बेटे के गायब होने की जानकारी उसे मिली तो उसने उसे कई जगह तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उसने पुलिस में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई। जब पुलिस ने काफी खोजबीन की तो शक के आधार पर लड़की से पूछताछ की गई। लड़की ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हालांकि लड़की ने बताया कि उसने रेप का बदला लेने के लिए हत्या की है लेकिन पुलिस द्वारा उसकी सिर और हाथ कटी लाश को ईंटों के ढेर के नीचे से बरामद किया। बयान की जांच हेतु उसका नार्को टेस्ट करवाने की भी पुलिस ने तैयारी की। हालांकि लड़की को किशोरी बाल सुधार गृह में रखा गया है। हालांकि यह मामला नरबलि का भी माना जा रहा है।
लड़की -ने अपने साथ हुए बलात्कार का लिया बदला..
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses