नदी- से निकले 2 लाख के जले ....
रांची- के नजदीक मुरहू में नदी किनारे छठ घाट पर करीब दो लाख रुपए के कटे-फटे और अधजले नोट बरामद हुए हैं। नदी के किनारे खेल रहे बच्चों को ये नोट मिले।हालांकि, नोट नदी में कैसे पहुंचा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला बुधवार का है। बता दें कि यहां नदी किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उनकी नजर इन नोटों पर पड़ी। बच्चों ने गांववालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नोट बरामद किए। 50, 100, 500 और 1000 रुपए के नोट मिले हैं। थाना प्रभारी अहमद अली ने बताया कि बच्चे भी कुछ नोट अपने घर पर ले गए थे। हालांकि, इन्हें बरामद कर लिया है।पर ये नोट किसके हैं और नदी में कैसे आए, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। खूंटी के एसपी अनीश गुप्ता ने कहा- पुलिस बैंक से मदद लेगी। नोट अधजले हैं। दीमक भी लगा हुआ है। उन्होंने बताया वार्ड पार्षद ने नोट पुलिस को सौंपा है। पुलिस जांच में जुट गई है।वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे क्लिक करे
0 comments
Write Down Your Responses