भाजपा नेता- का बेटा निकला दादरी हत्या का मुख्य आरोपी

दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के शक में मारे गए इकलाख मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इस मामले में विशाल और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफतार किया जा चुका है।बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा इकलाख हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर विशाल और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। विशाल भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजय सिंह राणा का पुत्र है। खास बात यह है कि गिरफ्तार होने वाले आठ आरोपियों में से छह आरोपी एक ही खानदान से ताल्लुक रखते हैं।

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि विशाल और शिवम ने ही पुजारी को धमकाकर माइक से पशुवध की सूचना प्रसारित करने को कहा था। इसके बाद लोगों के इकट्ठा होने का दौर शुरू हुआ था।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE