ओबामा-गणतंत्र दिवस पर सात घेरे वाली सुरक्षा में रहेंगे

सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके 26 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की ऐसी अभेद्य किलेबंदी की जा रही है। गणतंत्र दिवस के लिए राजपथ पर बनी वीवीआईपी गैलरी के आसपास सात चरणों वाली सुरक्षा व्यवस्था  की गई है, जहां से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतीय गणतंत्र के महापर्व पर भव्य परेड का नजारा करेंगे।

इस स्थान के वायु क्षेत्र की निगरानी के लिए खासतौर पर एक रडार लगाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि हैं और राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान जमीन से लेकर हवाई क्षेत्र सभी के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। दिल्ली के सभी इलाकों की निगरानी व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक बहु एजेंसियों वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। ओबामा की भारत यात्रा के मद्देनजर इसे उच्चतम सतर्कता पर रखा जा रहा है। ओबामा तीन दिनों की भारत यात्रा पर 25 जनवरी को दिल्ली आ रहे हैं।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE