चाय वाले- के बेटे की मोदी से मिलने की चाहत

ओडिशा- के नबरंगपुर के एक चाय बेचने वाले के बेटे ने नेशनल स्किल कॉनटेस्ट में टॉप किया है और वह चाहता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों उसे विजेता का प्रमाण पत्र मिले। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, आईटीआई बेरहामपुर से पासआउट 22 वर्षीय श्रीकांत साहू को कई प्राइवेट कंपनियों की ओर से जॉब के प्रस्ताव मिले, लेकिन वह सरकारी नौकरी ही करना चाहता है।उसने बताया कि वह सरकारी नौकरी की सुरक्षा चाहता है ताकि उसके पिता को चाय न बेचनी पडे़। उसने बताया कि पढ़ाई के समय ही कई कंपनियों ने उसे कैंपस चयन के दौरान उसे नौकरी का प्रस्ताव दिया था और वह नौकरी कर सकता था। लेकिन वह कोई चांस नहीं लेना चाहता है। उसे चिंता है कि अगर कंपनी ने उसे निकाल दिया तो फिर क्या होगा। कैंपस चयन के दौरान मारूति सुजुकी, अशोक लिलैंड, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों ने उसे नौकरी का प्रस्ताव दिया था। उसके अन्य सपने के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि पीएम मोदी उसके जैसे ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह उनके मेक इन इंडिया कार्यक्रम से प्रभावित है। अन्य नेताओं की तरह उनके पास भी युवाओं के लिए विजन है। उनसे पुरस्कार पाकर वह खुद को भाग्यशाली समझेगा। वह पुरस्कार समारोह की तारीख और कार्यक्रम स्थल के बारे में आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहा है। कानपुर में हुए 51वें ऑल इंडिया स्किल कॉनटेस्ट के मोटर व्हीकल मेकैनिक श्रेणी में साहू ने टॉप किया है। तीन चरणों की प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और इंटरव्यू था। इस महीने आए परीक्षा परिणाम में साहू ने टॉप किया और उनको 50 हजार रुपए और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उसने बताया कि वह बी कॉम करके सीए बनना चाहता था लेकिन घर में आर्थिक कारणों से वह अपने सपने को भूल गया। लेकिन नबरंगपुर की जिला कलेक्टर रश्मिता पांडा कहती हैं कि साहू लोगों के लिए एक मिसाल है।वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE