खुद को नीलाम कर बैठी ये लड़की

इंग्लैंड- के पश्चिमी ससेक्स में मिड ससेक्स जिले के हेवर्ड हीथ कस्बे की रहने वाली लुइस कर्टिस दो बच्चों की मां है। इस महिला का सपना है कि एक वह जवान ग्रीक नवयुवक के साथ ग्रीस में बस जाएं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए इसने कुछ ऐसा कर डाला कि जिससे सभी हैरान है। अपनी इस इच्छा के चलते उसने खुद को नीलाम करने की योजना बनाई ताकि कोई ग्रीक नौजवान उसे पसंद कर लेगा और इस तरह ग्रीस में बसने की उसकी तमन्ना पूरी हो जाएगी। उसने ईबे पर खुद की नीलामी की तमाम जानकारियां भर रखी हैं। महिला ने बताया कि नीलामी का सुझाव उसे एक दोस्त अपास्तो ने बताया था, जोकि खुद भी ग्रीस में रहता है। उसने कहा कि वह खुद को ईबे पर डालें और वो इसका लिंक पूरे ग्रीस में शेयर कर देगा। इस महिला को अपने दोस्त के कॉनटेक्ट्स पर पूरा यकीन था और उम्मीद थी कि मस्ती के लिए ही सही पर कोई न कोई ग्रीक युवक उससे कॉन्टेक्ट जरूर करेगा। पर पूरी शाम और पूरा एक दिन वेबसाईट पर उसका विज्ञापन उपलब्ध रहने के बावजूद दुर्भाग्यवश किसी ग्रीक नौजवान ने उससे कॉन्टेक्ट नहीं किया। किसी भी ग्रीक युवक को ना रिझा पाने के चलते अब उसने खुद को इस नीलामी प्रक्रिया से अलग कर लिया है। हालांकि, इस महिला को आस्ट्रेलिया और प्लूटो रिको से प्रस्ताव जरूर मिले थे। महिला ने बताया कि वो जानकर हैरान थी कि उसे 200 पाउंड से ज्यादा के प्रस्ताव मिल। लुईस अब खुद को दोबारा नीलाम करने की सोच रहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनके सपनों का ग्रीक नौजवान उन्हें जरूर मिल जाएगा।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE