केजरीवाल- को जान से मारने की ....

दिल्ली- के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल को यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। हालांकि, केजरीवाल को यह धमकी भरा पत्र किसने भेजा है, इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं पता चली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए जमीन मजबूत करने निकले आम आदमी पार्टी  के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब की पांच दिवसीय यात्रा पर है। अपनी यात्रा के पहले दिन वे संगरूर के मौड़ां व लेलकलां का दौरा कर कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों व मजदूरों के परिजनों से मिले। वे सुनाम में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और छाजली में जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ सांसद भगवंत मान और आप के पंजाब प्रभारी संजय सिह भी थे।वीडियो देखने के लिए नेक्स्ट लिंक पर क्लिक करे....

, ,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE