दहेज- न मिलने पर विवाहिता के साथ....
मथुरा- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुरालीजनों ने विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक गिरीश चंद सारस्वत निवासी तिवारीपुरम, लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार ने अपनी पुत्री शीतल की शादी गवेनश कुमार पुत्र नबाव सिंह निवासी नगला उमराव थाना सादाबाद जनपद हाथरस के साथ की थी। शादी के बाद से ही शीतल के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रूपये, मारूति कार तथा प्लाट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनो ने विवाहिता 26 वर्षीय शीलत को जहर खिला दिया नतीजन उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने गवेनश कुमार समेत सात लोगो के विरूद्ध थाना जमुनापार में दर्ज करा दी है।वीडियो देखने के लिए नेक्स्ट लिंक पर क्लिक करे....
0 comments
Write Down Your Responses