कूड़ा- उठाने वाली की बेटी बनी ब्यूटी क्वीन

थाईलैंड -कूड़ा उठाने वाली की बेटी ने 'मिस अनसेंसर्ड न्यूज थाईलैंड 2015' का खिताब जीत पूरी दुनिया में चर्चा बटौर रही है। इंटरनेट पर थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।17 वर्षीया खानित्था पासायेंग खिताब जीतने के बाद पासायेंग सीधे थाईलैंड स्थि‍त अपने होमटाउन पहुंची और अपन मां के कदमों में गिर पड़ीं। चमचमाता मुकुट, सिल्क की ड्रेस और हाई हील्स पहने जब पासायेंग अपने घर पहुंचीं तो उनके सामने फूलों की सेज नहीं बल्कि कूड़ों से पटे गंदे और बदबूदार कूड़ेदान थे।पासायेंग को मिंट के नाम से भी जाना जाता है। जिस समय वह अपनी मां से मिलने पहुंचीं वहां लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी और इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं। मिंट की मां ने उन्हें कूड़ा बीनकर ही बड़ा किया है।
 
डेली मेल के अनुसार, मिंट को कभी यह बताने में शर्म नहीं आई कि उनकी मां कूड़ा उठाती हैं। उनका कहना है कि आज वह जो कुछ भी हैं अपनी मां की बदौलत हैं। उन्होंने इस काम को ईमानदारी से करके मुझे बड़ा किया और ऐसे में शर्म की कोई बात ही नहीं उठती। यह खिताब जीतने से पहले मिंट ने भी परिवार को संभालने के लिए कई जगहों पर काम किया और यहां तक कि अपनी मां के काम में भी उनकी मदद की। खिताब जीतने के बाद से उन्हें कई विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर मिले हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब उनकी और उनके परिवार की जिन्दगी कुछ बेहतर हो जाएगी।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE