राहुल गांधी-PM मोदी गुस्से में हमें गाली दे रहे हैं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दलों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी  की करारी हार के डर से वह गुस्से में महागठबंधन नेताओं को शैतान,तांत्रिक और बेवकूफ कह रहे हैं। गांधी ने बेनीपट्टी में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा ,‘‘प्रधानमंत्री गुस्से में हमें गाली दे रहे हैं, हमें इडियेट कह रहे हैं। साफ है हार के डर से मोदी इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ।’’  कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी बिहार में आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब बिहार के लोगों पर दूसरे राज्यों में हमला होता है तो वह चुप रहते  हैं।बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में जब शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता पीटते हैं तो मोदी कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चुनाव जीतने के लिए धर्म-सम्प्रदाय सहित सभी तरह के हथकंडे अपना रहे हैं । वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE