उत्तर प्रदेश- के चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव असलतपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर पर एक शराबी पति ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार अल्लीपुर गांव की रहने वाली प्रियंका राघव की शादी फरवरी 2008 में असलतपुर जारई गांव के रहने वाले विक्की राघव से हुई थी। मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मृतकी के 2 बच्चे हैं।परिजनों ने आरोप लगाया है कि विक्की ने दहेज को लेकर ही उनेकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक दिन अपने बच्चों को दादी के साथ गांव भेज दिया था। बुधवार को शाम के वह नेश में धुत होकर घर आया और प्रियंका के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद तमंचे के बट से पीट-पीटकर विक्की ने प्रियंका की हत्या कर दी। प्रियंका के परिजनों ने आरोपी विक्की के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में शिकायत दी है। मृतका के परिजनों ने विक्की पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
नशे में- पत्नी को उतारा मौत के घाट
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses