भारत- ने पाकिस्तान को दिया समझौता एक्सप्रेस को रोकने पर जवाब

नई दिल्ली-  पाकिस्तान ने भारत पर समझौता एक्सप्रेस रोकने का आरोप लगाया है व भारत ने इसे सिरे से नकारते हुए कहा है की स्थानीय धरना प्रदर्शनों की वजह से  समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया यह बात भारत ने तब कही है जब एस रघुराम जो की भारत के कार्यवाहक उप-उच्चायुक्त है उन्हें पड़ोसी देश पाकिस्तान ने तलब किया है व कहा की कल भारत में किसानी प्रदर्शन के कारण समझौता एक्सप्रेस का परिचालन रद्द करने पर गंभीर चिंता जताई. इस ट्रेन के रद्द होने से तकरीबन दो सौ यात्रीगण फंस गए. पाकिस्तान की मिडिया में यह खबरे छपी थी की समझौता एक्सप्रेस को भारत द्वारा रोका गया था इस पर स्पष्टीकरण देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोहराया है की इस ट्रेन को रेल यातायात बाधित किए जाने सहित स्थानीय प्रदर्शन के कारण रद्द किया गया.  व इसकी जानकारी भारत ने पहले ही पाकिस्तान के अधिकारियो को दे दी थी. व इसके लिए उन्हें सूचित कर दिया गया था 

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE