ज्यादातर लोगो को सेक्स करने के बाद खुशी का अनुभव होता है, लेकिन एक शोध में शोधकर्ताओं द्वारा पाया गया है की अधिकतर महिलाएं सेक्स करने के बाद उदास हो जाती है. क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है की सेक्स के दौरान चरमसुख, अत्यधिक आनंद की अनुभूति के साथ उदासी भी एक प्रकार का भावनात्मक अभिव्यक्ति है. शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया की बहुत सी महिलाएं अपनी मर्जी से सेक्स करती है फिर भी सेक्स करने के बाद वह उदास हो जाती है. यह एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या है. इस शोध को 230 महिलाओं पर किए गया था, शोध में पाया गया की 46 प्रतिशत महिलाओं ने सेक्स के बाद तनाव और उदासी महसूस की. 5 प्रतिशत महिलाओं में तो इस तनाव और उदासी का असर कई हफ्तों तक रहा. शोध में इस बात का खुलासा हुआ है की कई महिलाएं तो सेक्स के बाद रोती भी हैं.
सेक्स- के बाद उदास हो जाती हैं महिलाएं
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses