हाईवे को रनवे की तरह इस्तेमाल करना चाहती है वायु सेना

भारतीय वायु सेना इमरजेंसी या फिर जंग के हालात में हाईवे को अपने लड़ाकू विमानों के लिए रनवे की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। इसके लिए उसने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बात की है ताकि उन हाइवे पर लड़ाकू विमानों को उतारा और उड़ाया जा सके। वायु सेना ने एनएचआईए से कहा है कि वे वर्तमान हाईवे को अपग्रेड करने या फिर नए हाईवे बनाए जाने की योजनाओं को उनसे साझा करें ताकि उनके निश्चित हिस्से को रनवे की तरह इस्तेमाल करने के लिए उसमें आवश्यक फीचर्स मौजूद हों। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के निकटवर्ती राज्यों जैसे राजस्थान, गुजरात और पंजाब में हाईवे पर ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी। राजस्थान और पंजाब के लगभग 8 हाईवे का चयन किया गया है। गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर मिराज 2000 लड़ाकू विमान के सफलतापूर्वक उतरने और उड़ने के बाद वायु सेना ने जुलाई में एनएचएआई को लिखा था कि इमरजेंसी में या फिर अन्य कारणों से अगर वायु सेना का रनवे बाधित हो जाए तो हाईवे का रनवे के तौर पर कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। वायु सेना ने एनएचएआई को अगले 5 से 10 साल के बीच बनने वाले हाईवे की योजना को साझा करने को कहा था अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर हवाईपट्टियां वायु सेना के बेस से दूरी और आबादी से दूरी पर निर्भर करेंगी।वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE