मुंबई - बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का कहना है कि हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट उन्हें दुनिया के सबसे हॉट इंसान लगते है । वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी लियोनी ने अब बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं। सनी लियोनी की पिछले वर्ष रागिनी एमएम एस 2 जैसी हिट फिल्म प्रदर्शित हुयी है ।पिछले साल देश में गुगल पर सबसे ज्यादा सनी लियोनी ही सर्च की गई थीं। सनी लियोनी ने कहा कि उन्हें दुनिया में सबसे हॉट इंसान ब्रैड पिट लगते हैं। सनी ने कहा“वैसे तो मैं शादीशुदा हूं, लेकिन यदि मैं शादी शुदा नहीं होती तो मैं हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट से डेट करना चाहती। वो मुझे दुनिया के सबसे हॉट इंसान लगते हैं। ”सनी की इस वर्ष एक पहेली लीला और कुछ -कुछ लोचा है प्रदर्शित हुयी है । सनी की आने वाली फिल्मों में मस्तीजादे प्रमुख है ।
सनी लियोनी-ब्रैड पिट से डेट करना चाहती है
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses