श्रीनगर- के एमएलए होटस्ल में विधायक द्वारा बीफ पार्टी आयोजित किए जाने और उधमपुर में गोबध के मद्देनजर आज जम्मू बंद किया गया है। मन्दिरों के शहर में बीफ पार्टी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजार बंद हैं। स्कूलों और कालेजों में भी बच्चों की हाजिरी न के बराबर दर्ज की गई है। राज्य में बीफ पार्टी का मुद्दा गर्माता जा रहा है। इसको लेकर राजनीति गर्म है और वहीं लोगों में भी रोष व्यापत है। वहीं उधमपुर में आज फिर गंडाला गांव में मन्दिर के समीप गाय मृत पाई गई है। बताया जा रहा है कि गाय की पुंछ और कान काटे गए हैं। तमामा हिन्दू संगठन विरोध प्रदर्शन कर सड़कों पर उतर आए हैं। जम्मू में भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।डोगरा सदर सभा, आल पार्टी हिन्दू कोआर्डिनेशन कमेटी, हिन्दू शिवसेना, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, क्रांति दल, कश्मीरी पंडित, पनुन क श्मीर के साथ-साथ बार एसोसिएशन जम्मू ने भी बंद का समर्थन किया है। पुलिस ने पैंथर्स पार्टी के नेताओं को गिरफतार कर लिया है। ताकि माहौल को शराब होने से रोका जा सके।
जम्मू कश्मीर-बीफ पार्टी और गोबध के विरोध में जम्मू बंद
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses