इंदिरा गांधी- की 31 वीं पुण्य तिथि पर बवाल
सहारनपुर-इंदिरा गांधी की 31 वीं पुण्य तिथि पर श्रदांजलि देते हुए शांति रैली निकली गई. मंडल प्रभारी और हापुड़ विधायक गजराज, पूर्व विधायक इमरान मसूद, जिला प्रभारी विजय गोयल और जिला अध्यक्ष शशि ने इस रैली का प्रबंधन और संरक्षण किया. यहाँ रैली देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव और लगातार लौटाए जा रहे सम्मान पुरस्कार पर शांति और चिंता दोनों व्यक्त करने के लिए निकली गई. वही दूसरी और युथ कांग्रेस ने दूरदर्शन को भगवाकरण करने का आरोप लगाया है. आरोप में यहाँ भी कहा गया है इंद्रागाँधी की 31 वीं पुण्य तिथि को दूरदर्शन ने नज़र अंदाज़ किया है. दिल्ली के दूरदर्शन कार्यालय के बहार प्रदर्शन कर आपत्ति भी जताई. आरोप है की इंदिरा गांधी की याद में कार्यक्रमों को जानबूझ कर छोड़ दिया गया था. शांति से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हट दिया है.वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
0 comments
Write Down Your Responses