इस मासूम को हर रोज काटता है सांप

मध्‍यप्रदेश- के एक गांव में बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मासूम और उसके परिजनों का दावा है कि उनके बेटे को हर रोज एक सांप काटता है और कमाल की बात यह है कि यह सांप सिर्फ इस मासूम को ही नजर आता है। जानकारी के मुताबिक, यह सांप 12 साल के इस बच्चे को पिछले डेढ़ साल से अपना शिकार बना रहा है। जबकि बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि इसके शरीर पर जो निशान है वह सांप के काटने के नहीं, बल्कि किसी अन्य बीमारी के है।रविन्द्र चद्रवंशी नाम के इस बच्चे का कहना है कि पिछले कई महीनों से हर रोज एक सांप उसे डसता है, जिसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगता है और वह बेहोश हो जाता है। लेकिन सांप किसी को नजर नहीं आता। हांलाकि सांप के काटे के निशान और निकलता हुआ खून लोगों को जरूर दिखाई देता है। रविन्द्र के परिजनों का कहना है कि अपने लाड़ले की जिंदगी बचाने के लिए वे हर मंदिर, मस्जिद में जा चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसलिए रविन्द्र के भविष्य को लेकर वे काफी परेशान हैं।वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE