रुपयों के लिए परिवारवालों ने किया लड़की का सौदा

यूपी- में एक हैरतअंगेज मामले के तहत एक लड़की को उसके ही परिजनों ने पैसो की लालच में कुछ लोगो के साथ सौदा कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस 18 साल की पीड़िता को उसकी ही मां और बहन ने ही उसे 25 हजार रुपए में दिल्ली के चार व्यक्तियों को बेच दिया. इस पीड़िता के साथ राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी युवको ने चार दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. यह पीड़िता किसी तरह से वहां से भागते हुए मुरादाबाद के बरवालां मोहल्ला स्थित अपनी धाय मां के पास पहुंची। व धाय माँ को यह सारी बात बताई जिसके बाद यह दोनों पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में शबनम खान जो की महिला थाना की एसएचओ है उन्होंने अपने बयान में कहा की इस लड़की को उसकी बहन व माँ ने 25 हजार रुपयों में 21 नवंबर को बेच दिया था. इसके बाद इस लड़की को खरीदने वाले चार लोगो ने इस लड़की को बंधक बनाकर लगातार चार दिनों तक रेप किया. हमने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमे बलात्कार की पुष्टि हो गई है. हमने पीड़िता की माँ व बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. तथा इसके साथ साथ बलात्कार करने वाले उन चार लोगो पर भी केस दर्ज किया है. जिन्होंने इस लड़की को खरीदा था.वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे

, ,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE