पश्चिम बंगाल- की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा की बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने एक भारतीय होने के नाते जो महसूस किया, वही कहा। लेकिन इससे किसी को यह हक नहीं मिल जाता कि वे उन्हें देश छोड़ने के लिए कहें। यह देश सभी का है. यह बात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में मेगा रैली के आयोजन के तहत दोहराई इस रैली की एक खास बात यह भी थी की इस रैली में सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम संगठनों के रिप्रेजेंटेटिव्स को आमंत्रित किया गया था. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असहिष्णुता के मुद्दे पर अभिनेता आमिर खान के द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा की उन्होंने जो महसूस किया, वही कहा। लेकिन इससे किसी को यह हक नहीं मिल जाता कि वे उन्हें देश छोड़ने के लिए कहें. इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे दोहराया की यह देश हमारा, हम सभी का है। यह हमारी जन्मभूमि और कर्मभूमि है. ममता ने कहा की मैं हर जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में भरोसा करती हूं. तथा प्रदेश में किसी की भी उपेक्षा नहीं की जाएगी. ममता बनर्जी ने कहा की आतंकवादी का न ही तो धर्म होता है न ही जाति। अपराधी अपराधी होता है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेश में 2016 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है । वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे
ममता बनर्जी-आमिर ने जो महसूस किया वही कहा
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses