वैस्टइंडीज- के कॉन्ट्रोवर्शियल गेंदबाज टीनो बेस्ट का आज जन्मदिन है। इस साल वह अपनी ऑटोबायोग्राफी 'माइंड द विंडो- माई स्टोरी' की वजह सुर्खियों में रहे। इसमें उन्होंने दुनियाभर में 500 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध बना बनाने का दावा किया था। टीनो ने लड़कियों से संबंधों को लेकर अपनी बायोग्राफी में लिखा कि मैं लड़कियों से प्यार करता हूं और लड़कियां मुझसे। मुझे लगता है कि मैं गंजे सिर वाला दुनिया का बेस्ट ब्लैक लुकिंग इंसान हूं। लोग मुझे मजाक में ब्लैक ब्रैड पिट भी कहते हैं।
उन्होंने इस किताब में अपने पहले प्यार मेलिसा का भी जिक्र किया है जिनसे उनकी एक बेटी भी है। टीनो इसके साथ-साथ मैदान पर फ्लिंटॉफ, आफरीदी जैसे प्लेयर्स से भिड़ने के चलते कॉन्ट्रोवर्सी में रहे हैं। बता दें कि टीनो दुनिया के फास्टेस्ट बॉलर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने वैस्टइंडीज के लिए 25 टैस्ट मैच खेलकर 57 विकेट लिए हैं।वीडियो देखने के लिए किसी भी विज्ञापन पर क्लिक करें।
उन्होंने इस किताब में अपने पहले प्यार मेलिसा का भी जिक्र किया है जिनसे उनकी एक बेटी भी है। टीनो इसके साथ-साथ मैदान पर फ्लिंटॉफ, आफरीदी जैसे प्लेयर्स से भिड़ने के चलते कॉन्ट्रोवर्सी में रहे हैं। बता दें कि टीनो दुनिया के फास्टेस्ट बॉलर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने वैस्टइंडीज के लिए 25 टैस्ट मैच खेलकर 57 विकेट लिए हैं।वीडियो देखने के लिए किसी भी विज्ञापन पर क्लिक करें।
जम्मू कश्मीर- के आमिर हुसैन नाम के शख्स ने. दोनों हाथ नहीं होने के बाद भी जोरदार सिक्स मारते है. 26 वर्षीय हुसैन कश्मीर की पारा क्रिकेट टीम के कप्तान है. 8 साल की उम्र में हुसैन के एक हादसे की वजह से उनके दोनों हाथ काटने पड़े थे. उनके हाथ क्रिकेट बैट बनाने वाली मशीन की चपेट में आ गए थे. वे करीब तीन 3 तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे. हुसैन के पिता बशीर अहमद बैट बनाने का काम करते थे. बेटे को बचने के लिए उन्होंने अपना सबकुछ बेच दिया. हुसैन के घर में पांच भाई-बहनों है जिसमे वह दूसरे नंबर पर हैं. 3 साल हॉस्पिटल में रहने के बाद हुसैन ने नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत की. अपनी दादी की मदद से उन्होंने डिसएबल्ड लोगों की तरह ही काम करने शुरू किए. हुसैन पैरों की मदद से लिखते हैं और पेंटिंग भी करते हैं. वे 12वीं तक की पढ़ाई भी कर चुके हैं. अपने साथ बचपन में हुए हादसे के बाद भी आमिर हुसैन ने क्रिकेट की ललक नही छोड़ी और हाथ नही होने के बाद भी उन्होंने बैट को पकड़ने की अलग स्टाइल अपनाई. हुसैन बैट को अपने कंधे और गले की बीच फंसाकर फिर शॉट लगाते हैं. वे पैर की उंगलियों के बीच बॉल फंसाकर स्पिन बॉलिंग भी कर लेते हैं. वे लगातार इसकी प्रैक्टिस करते रहे और एक दिन उनका सपना सच हो गया. हुसैन के टैलेंट को देखते हुए 2013 में उन्हें जम्मू-कश्मीर की पारा क्रिकेट टीम में शामिल किया गया और जल्द ही वे इस टीम के कप्तान भी बन गए. वीडियो देखने के लिए नेक्स्ट लिंक पर क्लिक करे....
भारत को मिली पहली सफलता, स्वप्निल पाटिल कलीम 1 रन बनाकर आउट
भारत को मिली दूसरी सफलता, मोहम्मद शहजाद 0 रन बनाकर आउट
भारत को मिली तीसरी सफलता, मुस्तफा 11 रन बनाकर आउट
भारत को मिली चौथी सफलता, उस्मान 9 रन बनाकर आउट
यूएई-रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, मोहम्मद शहजाद, शिमन अनवर, उस्मान मुश्ताक, मोहम्मद उस्मान, अमजद जावेद स्वप्निल पाटिल मोहम्मद नवीद, फहद तारिक अहमद रजा, कदीर अहमद, फरहान अहमद, जहीर मकसूद, सकलेन हैदर
भारत- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी
हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पवन नेगी, भुवनेश्वर कुमार, पार्थिव पटेल वीडियो देखने के लिए नेक्स्ट लिंक पर क्लिक करे....
बांग्लादेश- के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शहादत हुसैन और उसकी पत्नी पर आज एक विशेष अदालत ने अपनी 11 वर्षीय नौकरानी को प्रताडि़त करने के आरोप तय किए जिससे इस तेज गेंदबाज का करियर खत्म हो सकता है।
महिला एवं बाल दमन निरोधक पंचाट के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि जज ने इसकी सुनवाई के लिए 22 मार्च की तिथि नियत की है। बांग्लादेश की तरफ से 38 टेस्ट और 51 वनडे खेलने वाले शहादत को दोषी पाया जाता है तो फिर उसे और उसकी पत्नी जसमीन जहां को 14 साल तक की जेल हो सकती है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शहादत को पिछले साल 13 सितंबर को ही सभी तरह की क्रिकेट से निलंबित कर चुका है। तब उसके खिलाफ महिला एवं बाल दमन निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानने के लिए वीडियो जरूर देखे. वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
महिला एवं बाल दमन निरोधक पंचाट के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि जज ने इसकी सुनवाई के लिए 22 मार्च की तिथि नियत की है। बांग्लादेश की तरफ से 38 टेस्ट और 51 वनडे खेलने वाले शहादत को दोषी पाया जाता है तो फिर उसे और उसकी पत्नी जसमीन जहां को 14 साल तक की जेल हो सकती है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शहादत को पिछले साल 13 सितंबर को ही सभी तरह की क्रिकेट से निलंबित कर चुका है। तब उसके खिलाफ महिला एवं बाल दमन निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानने के लिए वीडियो जरूर देखे. वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच से पहले एक मजेदार वाकया देखने को मिला। यह घटना आॅस्ट्रेलिया के नेशनल एंथम के दौरान घटित हुई। घटना में आॅस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा नए खिलाड़ी एडम जाम्पा को पीछे की साइड गुदगुदी करते हुए नजर आ रहे है।
वेलिंगटन में खेले गए इस मैच से पहले नेशनल एंथम के लिए के लिए आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें मैदान पर आई। नेशनल एंथम के दौरान ख्वाजा पीछे से जाम्पा को गुदगुदी की। इसके बाद सोशल मीडिया उनका यह वीडियो वायरल हो गया। दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि पीछे भी कहीं कैमरा लगा है।जानने के लिए वीडियो जरूर देखे. वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
नाथू सिंह एक समान्य परिवार के बेटे है। 4 साल पहले फैक्ट्री में काम करने वाले भरत सिंह ने एक स्थानीय शख्स से दस हजार रुपए उधार लेकर बेटे को जयपुर की क्रिकेट अकैडमी में कोचिंग दिलाई। नीलामी के बाद उन्होंने बताया कि मुझे हर महीने दस हजार रुपए फीस देनी थी। हमारे लिए बड़ी रकम थी। मेरे पिता ने यह रकम उधार ली और वह दो फीसदी सालाना के ब्याज पर। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं वे जूते पहनता था जिन्हें सीनियर्स पहनना बंद कर देते थे। लोकल टूर्नमेंट्स में खेलकर किट के लिए पैसा कमाता था।नीलामी के बार में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं भी बेहद तनाव में आ गया था। मेरे लिए पहली बोली आरसीबी ने 10 लाख रुपए लगाई थी। मुझे हद से अधिक खुशी हुई। मेरे लिए बोली की रकम से ज्यादा अहम बात यह थी, जब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली और आरसीबी से अधिक 3 करोड़ पार कर बोली लगाई तो भी मेरे लिए खुशी उतनी ही थी।जानने के लिए वीडियो जरूर देखे. वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
आस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में पहले दौर में सबसे महंगे बिके जिन्हें रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने नौ करोड़ 50 लाख रूपए में खरीदा।भारत के स्टार हरफनमौला युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने सात करोड़ रूपए में खरीदा। रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और मुंबई इंडियंस के बीच लगी होड़ के बाद आखिर में हैदराबाद ने बोली लगाकर युवराज को खरीदा। पिछले दो सत्र में आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को सबसे महंगे दाम में खरीदा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को 5.50 करोड़ रूपए में खरीदा। वहीं आईपीएल में पहली बार शामिल पुणे सुपरजाइंट्स ने केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ रूपए में खरीदा। पीटरसन नीलाम होने वाले पहले खिलाड़ी थे जिनके लिये गुजरात लायंस ने भी बोली लगाई थी। पुणे ने ईशांत शर्मा को 3.8 करोड़ रूपए में खरीदा। गुजरात लायंस ने दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ को 2.3 करोड़ रूपए में खरीदा। भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक जमाने वाले वाटसन को लेकर सबसे ज्यादा होड़ लगी थी। वह पिछले सभी सत्र राजस्थान रायल्स के लिये खेले जो अब दो साल का प्रतिबंध झेल रही है। पहले सत्र में वह प्लेयर आफ द टूर्नामेंट भी थे। वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने पहले दौर में किसी ने नहीं खरीदा।जानने के लिए वीडियो जरूर देखे. वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
नई दिल्ली - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नया लुक सामने आया है. हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है इसमें धौनी के बालों का स्टाइल अनोखा है. संभवत: धौनी का ये नया लुक T-20 वर्ल्डकप के लिए है. गौरतलब है कि 8 मार्च से शुरू होने वाले T20 की इस बार भारत मेजबानी करेगा. करियर के शुरुआती दिनों में वे अपने लंबे बालों के कारण चर्चा में आये थे, फिर 2011 का विश्वकप जीतने के बाद उन्होंने अपने बाल छिलवा लिये थे. अब जबकि विश्वकप टी-20 शुरू होने वाला है, धौनी का नया लुक सामने आया है. गौरतलब है कि धोनी पिछले कुछ समय से T-20 विश्वकप की तैयारी करने की बात करते एक विज्ञापन में भी नजर आ रहे थे, इस विज्ञापन में वे अपने लुक को लेकर अपनी हेयर स्टाइलिस्ट से चर्चा करते नजर आ रहे हैं.जानने के लिए वीडियो जरूर देखे. वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
मेलबर्न- रोहित शर्मा और विराट कोहली के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से भारत ने आज यहां आस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में 27 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2.0 की अजेय बढत बनाकर नया इतिहास रचा। आस्ट्रेलियाई सरजमी पर किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत की यह पहली जीत है। वनडे श्रृंखला के शुरूआती 4 मैच हारने के बाद भारत ने आखिरी वनडे और उसके बाद लगातार दो टी20 मैच जीते । रोहित और विराट के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 3 विकेट पर 184 रन बनाए । जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी । कप्तान आरोन फिंच 74 के अलावा उसका कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। इससे पहले फार्म में चल रहे रोहित और विराट ने आक्रामक बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया । रोहित ने 47 गेंद में 60 रन बनाये जबकि कोहली 33 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे । यह स्कोर एमसीजी पर टी20 मैच में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर है । रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। कोहली ने 7 चौके और एक छक्का लगाया । आस्ट्रेलिया ने टीम में कई बदलाव करते हुए शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, एंड्रयू टाये, स्काट बोलैंड और जान हेस्टिंग्स को डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, कैमरून बायस, ट्रेविस हेड, केन रिचर्डसन और शान टैट की जगह उतारा ।वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
मेलबोर्न- भारतीय क्रिकेट टीम यहां दूसरे ट्वंटी 20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया की काफी अच्छी शानदार शुरुआत रही और अबतक 184 स्कोर। आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने शुक्रवार यहां टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय किया और भारत मैच में पहले बल्लेबाजी के लिये उतरेगा। मेजबान टीम में तीन खिलाड़ी नाथन लियोन,एंड्रयू टाइ और स्काट बोलांड पदार्पण कर रहे हैं जबकि जॉन हैस्टिंग्स और ग्लेन मैक्सवेल वापसी कर रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज कब्जाने उतर रही है और पिछले मैच को जीत चुकी टीम में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। भारतीय टीम इस प्रकार है-महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा।
मेलबर्न- में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बारिश से प्रभावित मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत की बदौलत भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
बारिश के कारण मैच को 18 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नही रही और 5 ओवर के अन्दर उनके तीन विकेट गिर चुके थे। लेकिन उसके बाद कप्तान मेग लेनिंग ने जोनासन के साथ 70 रन जोड़कर टीम को संभाला। हालांकि 103/3 के स्कोर से ऑस्ट्रेलिया फिर लड़खड़ा गई और 10 रन के अन्दर उनके 5 विकेट गिर गए।
निर्धारित 18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 125/8 का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बहुत अच्छी रही और पहले 8 ओवर में ही भारत ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए थे। एक बार फिर बारिश आई और उसके बाद भारत को 10 ओवर में 66 रन बनाने का लक्ष्य मिला। कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधना 9.1 ओवर में ही भारत को जीत दिला दी। मिताली ने 37 और स्मृति ने 22 रन बनाये। 16 रन देकर दो विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
बारिश के कारण मैच को 18 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नही रही और 5 ओवर के अन्दर उनके तीन विकेट गिर चुके थे। लेकिन उसके बाद कप्तान मेग लेनिंग ने जोनासन के साथ 70 रन जोड़कर टीम को संभाला। हालांकि 103/3 के स्कोर से ऑस्ट्रेलिया फिर लड़खड़ा गई और 10 रन के अन्दर उनके 5 विकेट गिर गए।
निर्धारित 18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 125/8 का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बहुत अच्छी रही और पहले 8 ओवर में ही भारत ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए थे। एक बार फिर बारिश आई और उसके बाद भारत को 10 ओवर में 66 रन बनाने का लक्ष्य मिला। कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधना 9.1 ओवर में ही भारत को जीत दिला दी। मिताली ने 37 और स्मृति ने 22 रन बनाये। 16 रन देकर दो विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान- की T-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी उस समय भारी परेशानी में पड़ गए जब उन्होंने आकलैंड के एक रेस्टोरेंट में भर पेट खाना खाया और पता लगा कि उनकी जेब में देने के लिए स्थानीय करेंसी में पैसा नहीं है। ऐसे में एक खेल प्रेमी ने उनके खाने का पैसा चुकाकर सहायाता की। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई है जो 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।अफरीदी और अहमद शहजाद आकलैंड हवाई अड्डे पर मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गए हुए थे। खिलाड़ियों के पास अमेरिकी डाॅलर थे जबकि रेस्टोरेंट को स्थानीय मुद्रा की जरूरत थी इसलिए खाने का पैसा एक क्रिकेट प्रेमी वकास नवीद ने चुकाया जो पहले से उनको जानता भी नहीं था।अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया को स्पष्ट किया कि उनके पास अमेरिकी डाॅलर थे लेकिन उनको वे हवाई जहाज से उतरने के बाद स्थानीय मुद्रा में बदलवाना भूल गए थे। अफरीदी ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि यह सारी घटना को किसी ने रिकाॅर्ड कर लिया और उसको मीडिया में लगातार दिखाया जा रहा है। न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पूर्व भी अफरीदी की मीडिया से झड़प हो गई थी।वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करे
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक मैगजीन के कवर पर धोनी की तस्वीर को विष्णु भगवान के रूप में दिखाये जाने के चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।कोर्ट ने कप्तान धोनी को 25 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। हाल में धोनी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 वनडे और 3 टी-20 के लिए गए हुए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। ये पूरा मामला साल 2013 में बिज़नेस टुडे मैगज़ीन में कप्तान धोनी को विष्णु रूप में दिखाने और उन्हें ‘गॉड ऑफ बिग डील्स’ कहने का है। जिसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस कप्तान धोनी पर लंबे समय से चल रहा था।अगस्त 2015 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी इस केस पर सुनवाई करते हुए धोनी को फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि धोनी जैसे मशहूर सेलीब्रिटी को इस तरह के विज्ञापन करते समय धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए। कप्तान धोनी इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होनें भगवान के पोज़ में कोई ऐड नहीं किया है ना ही मैगज़ीन से उन्हें किसी प्रकार की कोई रकम प्राप्त हुई है।वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करें
मुंबई- कल्याण के यूनियन क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर बल्लेबाजी करते हुए 15 साल के प्रणव धानवाडे ने 117 साल पुराना स्कूल रिकॉर्ड तोडने के साथ ही नया इतिहास रच डाला। लगातार दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए प्रणव ने अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। प्रणव 1000 रन बनाकर भी नाबाद है। क्रिकेट जगत में ऎसा कारनामा आज तक कोई नही कर पाया है। इससे पहले प्रणव ने भंडारी ट्रॉफी में सोमवार को नॉट आउट 652 रन बनाए थे। प्रणव ने 652 रन बनाने के लिए 199 बॉल खेली। अंडर 16 इंटर-स्कूल मैच में 652 रन की पारी में प्रणव ने 82 चौके और 42 छक्के लगाए। प्रणव की इस इनिंग के चलते केसी गांधी स्कूल ने आर्य गुरूकुल स्कूल के सामने 956 रनों का पहाड जैसा टारगेट रखा था। प्रणव से पहले यह रिकॉर्ड भारत में जन्में एईजे कोलिंस के नाम था। कोलिंस ने इंग्लैंड में क्लब मैच के दौरान 1889 में 628 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। बचपन से ही प्रणव की क्रिकेट में रूची थी और पांच साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रणव ने कहा, मैं हमेशा से ही लंबे शॉट्स खेलना चाहता था। लेकिन जब मैंने इनिंग शुरू की थी तो मुझे नहीं पता था कि मैं कोई रिकॉर्ड तो़डूंगा। मेरा यह कभी फोकस नहीं था। मैंने केवल अपना नेचुरल गेम खेला। आपको बता दें कि एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर के बेटे प्रणव धोनी की तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं। वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करें
जामनगर-गुलाबनगर इलाके में क्रिकेट खेलते वक्त मैदान के पास लगे एक टेंट के भीतर बिजली का झटका लगने से दो लड़कों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक ए जी ठकेर ने आज बताया कि टेंट का इस्तेमाल कमेंटरी बॉक्स के तौर पर हो रहा था। कमेंटरी करने वाले के अलावा वहां पर सात-आठ लड़के थे। ठकेर ने बताया,‘‘कुछ अज्ञात कारणों से टेंट के भीतर धातु के ढांचे से बिजली का झटका प्रवाहित हो गया जिससे भीतर में लड़कों को झटका लगा।’’ ठकेर ने बताया कि राज दाउदिया 11 और जीतेश मेहता 16 की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।वीडियो देखने के लिए ऊपर या नीचे लिंक पर क्लिक करें