जोहान्सबर्ग- इंसान सबको गच्चा दे सकता है, लेकिन हमें बनाने वाले भगवान को नहीं, परन्तु दुनिया में एक ऎसे बच्चे ने जन्म लिया है जो वास्तव में ऊपर वाले को गच्चा देकर आया है। आ
र्य तो तब होता है कि हनरू वेन निएकेर्क नाम का यह बच्चा इस बात का पुख्ता सबूत लाया है कि वो भगवान को गच्चा देकर आया है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हनरू का जन्म 11 नवंबर को हुआ था, लेकिन जन्म लेते ही डॉक्टरों, परिजनों और अन्य लोगों ने उसे देखा तो आश्चर्य में प़ड गए।
हालांकि उनके आश्चर्य में प़डने की वजह यह बच्चा नहीं बल्कि उसके साथ आया एक अनोखा सबूत था। इस सबूत से यह प्रतीत होता है कि उसे 12 नवंबर को पैदा होना था न कि 11 नवंबर को। इस बच्चे के माथे पर अंकों में 12 नंबर लिखे हुए हैं। 11 नवंबर को पैदा हुए हनरू लिए डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया कि यह भगवान को गच्चा देकर एक दिन पहले ही आ गया। हनरू की दादी ने भी कहा कि उसके परिवार में ऎसा पहली बार हुआ है।
अपने माथे पर 12 नंबर लेकर 11 नवंबर को जन्म लेने वाले हनरू की खबर को स्थानीय अखबारों ने भी प्रमुखता से छापा। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उसके माथे पर ये 12 नंबर खून के इकटा हो जाने के कारण बना है जो शरीर बढने के साथ-साथ अपने आप गायब होता चला जाएगा।
जन्म से ही बच्चे के माथे पर लिखा है 12
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses