क्या कहता है Google का नया logo?

 अमरीका- की मल्टीनेशनल सार्वजनिक कंपनी गूगल ने अपना लोगो बदल लिया है। समय-समय में अपने लोगो में बदलाव करने वाले सर्च इंजन गूगल ने अपना नया स्लीक लोगो पेश किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई के नेतृत्व में गूगल में यह दूसरा बदलाव देखने को मिला है। 1998 के बाद से अब तक गूगल ने कुल 5 लोगो डिजाइन किए हैं।

 एक ब्लॉग पोस्ट पर गूगल ने इसका जवाब दिया है कि आजकल अब बहुत सारे लोग मोबाइल डिवाइस पर गूगल के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे देखते हुए गूगल को एक ऐसे लोगो की जरूरत थी, जो स्मार्टफोन या टैब की स्क्रीन पर भी साफ-साफ दिखाई देता हो। ये लोगो डेस्कटॉप और स्मार्टफोन के अलावा टीवी, स्मार्टवॉच और कार डैशबोर्ड पर अच्छा दिखाई देता है। गूगल का नया लोगो जादुई हैं जब आप गूगल का होमपेज खोलेंगे तो पुराना लोगो दिखाई देगा, तभी नीचे से एक हाथ ऊपर आएगा है और वो पुराने लोगो को मिटाकर नया लोगो बना देता है।नए लोगो में  "g" आइकन को सेमी रेनबो के द्वारा बदल दिया गया है। 

गूगल ने cogitation कैप डॉन और सभी बारीकियों पर विचार करते हुए बदलाव के साथ यह पेशकश की है। गूगल पर काम करने वाले यूजर्स को यह लोगो बहुत लुभाएगा। कंपनी ने लोडिंग सिंबल यानी चार डॉट्स को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही गूगल के नए लोगो को लाल, पीले, नीले और हरे रंग से सजाकर एक नया G भी डिजाइन किया है। इससे पहले जहां भी गूगल के शॉट नाम 'g'को इस्तेमाल किया जाता था अब वहां इस नए 'G'का इस्तेमाल किया जाएगा।इस वीडियो को जरा गौर से देखिए।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE