कानपूर- के चकेरी क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में 2 चपरासियों ने मिलकर नाबालिग स्टूडेंट के साथ रेप कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को बुधवार देर रात को मिली। दोनों आरोपियों को चकेरी थाना पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा नगर के जमुना देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक शख्स अपनी पत्नी, 3 बच्चों और बूढ़ी मां के साथ रहता है। बुधवार दोपहर 3 बजे स्कूल की छुट्टी हो गई। परिवार की 16 साल की बेटी अपने घर आ गई। दोपहर में लड़की के अलावा घर पर सिर्फ उसकी दादी थी। करीब शाम 5 बजे चपरासी कृष्ण और राजेश स्कूल परिसर में आए। दोनों ने लड़की की दादी को पिछला गेट बंद करने के बहाने बहार भेज दिया और रूम में ड्रॉइंग बना रही लड़की को गेट बंद कर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ रेप किया और वह से भाग गए। जब लड़की के पिता अपने घर आए तब इस बात का पता चला। इसके बाद परिवार के सभी लोग चकेरी थाने पहुंचे।
स्कूल - में चपरासियों ने किया नाबालिग स्टूडेंट से रेप
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses