पटना - आज राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने PM नरेंद्र मोदी को फांसी लगाने की धमकी दी है. लालू ने धमकी में कहा कि यदि पिछड़ों का आरक्षण खत्म हुआ तो वह फांसी लगा लेंगे. इससे लालू का इशारा संघ प्रमुख मोहन भागवत पर था. बता दें कि कुछ दिनों पहले भागवत ने कहा था कि सरकार को आरक्षण नीति की समीक्षा करनी चाहिए. और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत की थी. बता दें आज बिहार विधानसभा चुनाव पहले चरण के मतदान के प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में कोई भी चुनाव प्रचार और दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता.पहले चरण का मतदान 12 अक्टूबर को होना है. लालू ने कहा कि भाजपा चूहा है जो अपने बिल में घुसा हुआ है. उस चूहे को पानी या धुएं से बाहर निकालना पड़ेगा. लालू ने आगे कहा कि भाजपा कहती है कि बिहार में जंगलराज है. क्या बिहार के लोग जंगली हैं? भाजपा लोगों को टीवी, लैपटॉप और स्कूटी देने के वादे कर लुभा रही है. लेकिन लालू बिहार में सरकार बनाने जा रहा है.' इस दौरान लालू ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने भाजपा की हालत पतली कर दी है. पिछली बातों को दोहराते हुए लालू ने कहा कि मोदी कहते हैं कि लालू शैतान है. मैं यदुवंशी हूं, पिछड़ा हूं इसलिए वो मुझे शैतान कहते हैं. अगर मैं शैतान हूं तो तुम ब्रह्म पिशाच हो. PM ने मेरा अपमान किया है . क्या देश के प्रधानमंत्री को ऐसा करना शोभा देता है.
लालू - PM को धमकी 'आरक्षण खत्म हुआ तो फांसी लगा लूंगा'
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses