गुरुद्वारे- में रस्मों के बाद एक हुए भज्जी और गीता
जालंधर- क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा को जिंदगी भर के लिए अपना हमसफर बना लिया। इससे पहले भज्जी बारात लेकर गुरुद्वारे पहुंचे। दोनों की शादी की रस्में यहां के एक गुरुद्वारे में पूरी की की गई। इस दौरान भज्जी कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए।
गुरुद्वारे में सचिन तेंडुलकर और नीता अंबानी समेत कई हस्तियां मौजूद हैं। शादी जालंधर-फगवाड़ा रोड पर क्लब कबाना से दो किलोमीटर पहले स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन एवं वृद्ध आश्रम के गुरुद्वारा साहिब में हुई।
गुरुद्वारा में आनंद कारज में शामिल होने के बाद मुकेश अंबानी, नीता अंबानी व सचिन तेंदुलकर क्लब कबाना जाने की बजाय रवाना हो गए। क्लब कबाना में क्रिकेटर राहुल शर्मा, आईएस बिंद्रा व स्थानीय लोग उपस्थित हैं। भज्जी की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी पहुंच चुके हैं।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
0 comments
Write Down Your Responses