शीना बोरा मर्डर केस- इंद्राणी के बारे में डॉक्टर ने किया ये खुलासा
मुंबई- शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को डेंगू नहीं है। इस बात की पुष्टि जेजे अस्पताल के डीन ने की है। उन्होंने कहा है कि इंद्राणी की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसमें साफ हो गया है कि उनको डेंगू नहीं है। साथ ही साथ सेहत में सुधार हो रहा है।
इससे पहले खबर आई थी कि इंद्राणी को डेंगू हो गया है और इसके इलाज के लिए उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंद्राणी के बीमार होने की सूचना जेल अधिकारियों ने कोर्ट को भी दी थी। दरअसल इस मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होनी है और इसी बाबत अधिकारियों ने ये जानकारी कोर्ट को दी थी।
जेल अधिकारी ने बताया कि हमने कोर्ट को बताया है कि इंद्राणी पिछले सात दिनों से डेंगू से पीड़ित है और उनकी प्लेटलेट्स गिरकर 65 हजार रह गई हैं।आपको बता दें कि मुंबई की एक दंडाधिकारी अदालत ने सोमवार को शीना बोरा हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। तीन मुख्य आरोपियों में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी का पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय शामिल है।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
0 comments
Write Down Your Responses