शादी से खफा पत्नी की दरिंदगी पति की जिंदगी हुई नर्क

भोपाल- पति और पत्नी की लडाई के तो आपने कई किस्से सुने होंगे। लेकिन एक महिला ने अपने पति के साथ ऎसा कांड किया जिसे सुनकर चौंक जाएंगे। शादी से नाखुश एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्टस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

यह घटना जिले के दैहगांव थाने के सिरसोदा गांव की है। जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को रामदयाल नाम के युवक पर पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। रामदयाल अपने बचाव में कुछ कदम उठाता इसके पहले पत्नी ने उसके मुंह पर भी केरोसिन डाल दिया। बुरी तरह से झुलस गए रामदयाल को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रामदयाल ने डेढ साल पहले बेगमगंज में रहने वाली युवती से शादी की थी। बताया जा रहा है कि युवती को यह रिश्ता पसंद नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके लौट गई थी। हाल ही में दोनों परिवार में बातचीत के बात रामदयाल की पत्नी अपने ससुराल लौटने के लिए राजी हुई थी। हालांकि, वो लगातार अपने पति से छुटकारा पाने की कोशिश में थी। रायसेन जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रामदयाल के बयानों की तस्दीक की जा रही है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE