अश्लील मैसेज- देख नाबालिग ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग

मुंबई- अपने फेसबुक पेज पर अश्लील मैसेज देख 14 साल की एक लडकी इस कदर आहत हुई कि उसने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में लडकी की मौत हो गई। जांच में जुटी पुलिस ने बडा खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करीब एक सप्ताह पहले का है। 

पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाली लडकी के क्लास में ही पढने वाले एक लडके ने उसका एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कई आपत्तिजनक संदेश अपलोड कर दिए थे। लडकी के माता-पिता ने यह आरोप भी लगाया है कि लडका उनकी बेटी का पीछा किया करता था और उन्होंने पुलिस के पास इसकी शिकायत भी की थी। इस पर पुलिस ने लडके को थाने बुलाकर चेतावनी देते हुए छोड दिया था। लेकिन, लडका अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और शिकायत किए जाने की वजह से नाराज लडके ने लडकी का फर्जी अकाउंट बनाया और अश्लील संदेश अपलोड कर दिए। अपनी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल और उन मेसेजों के बारे में पता चलने पर लडकी ने 20 अक्टूबर को मीरा रोड स्थित इमारत की सातवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। इस मामले में जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सुथार गृह भेज दिया है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE