लखनऊ-अपनी साढे 3 साल पुरानी सरकार की साख सुधारने में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 5 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। पदमुक्त किए गए कैबिनेट मंत्रियों में स्टाम्प मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अम्बिका चौधरी, वस्त्र उद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया, खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय और प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकान्त ओझा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री भगवत शरण गंगवार शामिल हैं। अखिलेश ने कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया के भी विभाग को छीन लिया गया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि सीएम अखिलेख यादव पंचायत चुनाव व बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करेंगे। लेकिन इससे पहले ही सीएम ने बड़ा फैसला लेकर राजनीतिक जानकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
यूपी- मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल 8 मंत्रियों को हटाया गया 9 के विभाग छीने
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses