सनी- सलमान की इस फिल्म को देख एक्टिंग सीख रही हैं
मुंबई - बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी इन दिनों सलमान खान की फिल्म जुड़वा देखकर एक्टिंग सीख रही हैं । वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनी इन दिनों फिल्म मस्तीजादे में काम कर रही हैं।हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें वह दो अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। ‘मस्तीजादे’ में सनी डबल रोल में नजर आनी वाली हैं, वह लैला लेले और लिलि लेले का किरदार निभाएंगी। चर्चा है कि सनी सलमान की फिल्म जुड़वां देखकर एक्टिंग सीख रही हैं ताकि उन्हें डबल रोल करने में कोई परेशानी न हो।सनी ऐसी कई फिल्में देख रही हैं जिसमें डबल रोल है। जिसमें से सलमान की जुड़वां भी एक है क्योंकि सलमान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था। उल्लेखनीय है कि मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म मस्तीजादे में सनी के साथ तुषार कपूर, वीर दास और सुरेश मेनन अहम किरदारों में नजर आएंगे। मस्तीजादे 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
0 comments
Write Down Your Responses