एक्ट्रैस- बनना चाहती है किंग खान की बेटी सुहाना
मुंबई- बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने बताया है कि उनकी बेटी सुहाना एक्ट्रैस बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि उसे ऐसा करना है तो वे चाहेंगे कि सुहाना उनकी दोस्त, अभिनेत्री काजोल से एक्टिंग सीखे।शाहरुख ने बताया वह अच्छी और ईमानदार अभिनेत्री हैं। यहां तक कि वे खुद भी काजोल से सीख सकते हैं। शाहरुख कहते हैं कि काजोल तय तरीके से एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस नहीं हैं।उन्होंने कहा कि वह काजोल की खासियतों को शब्दों में नहीं समझा सकते। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी भी काजोल से ये सब गुण सीखे। उन्होंने भी अपनी फिल्मों के दौरान काजोल से ये सब सीखा है।वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
0 comments
Write Down Your Responses