हाथ मिलाने पर साहित्यकार को 99 कोड़े मारने की सजा

ईरान- में न्यायपालिका द्वारा एक महिला साहित्यकार को पुरूषों और पुरूष साहित्यकार को महिलाओं से हाथ मिलाने पर 99 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है. कवयित्री फातिमा एख्तेसारी और कवि मेहंदी मुसावी को अपनी कविताओं में पवित्रता का अपमान करने के लिए कैद की सजा भी सुनाई गई है. इस फैसले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध शुरू हो गया है.  अमरीकन सेंटर के फ्री एक्सप्रेशन प्रोग्राम की निदेशक कारिन डयूश कारलेकर ने कहा कि एख्तेसारी और मुसावी की गिरफ्तारी और इनको सुनाई गई सजा न्याय का मजाक हैं. इसने पहले से ही संकटों से घिरे ईरानी रचनात्मक जगत में और आक्रोश पैदा कर दिया है. एख्तसारी और मुसावी को क्रमश: साढे 11 साल और 9 साल की सजा सुनाई गई है. कारलेकर का कहना है कि दोनों पर पर दबाव डालकर गुनाहों को कबूलवाया गया.  बताया है कि एख्तसारी को कोड़े मारने की सजा इसीलिए सुनाई गई क्योंकि उन्होंने स्वीडन में एक कार्यक्रम में पुरूषों से हाथ मिलाया था. बता दें कि कि ईरान में नजदीकी रिश्तेदारों को छोड़कर विपरीत लिंग के व्यक्ति से हाथ मिलाने को एक अवैध यौन संबंध के रुप में देखा जाता है. वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE