बेंगलुरु- में एक शातिर बदमाश ने पुलिस को अपना शिकार बनाते हुए पुलिस स्टेशन को ही एक रिटेलर को बेच दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बी. शिवकुमार स्वामी ने एक रिटेलर नागेंद्र कामथ को कामाक्षीपाल्या ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की जमीन को बेच दिया था. तथा इस दौरान पुलिस जब हतप्रद हो गई जब रिटेलर नागेंद्र कामथ अपने कुछ मजदूरो को लेकर पुलिस थाने में पहुंचा व अपने मजदूरो को कहा की इस थाने का शेड ढहा दो इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इसके लिए रिटेलर नागेंद्र कामथ को रोका तो कामथ ने कहा की यह जमीन उसकी है. इस पर एक पुलिस वाले ने कामथ से कहा की इसके लिए अदालत में केस चल रहा है तथा इस दौरान अदालत को ही नही पता की यहां पर पुलिस चौकी है. शिवकुमार ने कोर्ट को भी झूठ कहा था. कामाक्षीपाल्या पुलिस ने छानबीन में पाया कि दस्तावेज जाली हैं. उन्होंने आरोपी बी. शिवकुमार स्वामी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है. व रिटेलर कामत ने भी शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है.वीडियो देखने के लिए क्लिक करे।
पुलिस- को खबर तक नही व ठग ने बेच दिया थाना
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses