उत्तर प्रदेश- के सहारनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक पति ने दहेज के लालच में अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया। विवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली मंडी के हबीबगढ़ निवासी समरीन की शादी कुछ समय पहले हबीबगढ़ के निवासी नवाब उर्फ 'सोनू' के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही समरीन को दहेज में 50 हजार की नकदी और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं समरीन को दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया जाता था जिसकी वजह से उसका कई बार मिसकैरेज भी हो गया।बताया जा रहा है कि सुबह नाश्ते में चाय की जगह समरीन के ससुराल वालों ने उसे तेजाब पिला दिया। जब इस बात की जानकारी परिजनों के मिली तो वह उसके ससुराल पहुंचे और देखा कि समरीन फर्श पर पड़ी तड़फ रही थी। समरीन के परिजन जल्दी-जल्दी में उसे अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहां पर उपचार के बाद समरीन ने दम तोड़ दिया। वहीं समरीन के परिजन समरीन का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।
दहेज- की खातिर बहू से कर डाली घिनौनी हरकत
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses