पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

फतेहपुर- के चांदपुर क्षेत्र में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि चांदपुर कस्बा निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कल रात अपनी 9 वर्षीय बेटी को छत पर पानी लेकर बुलाया। 



जब वह पानी लेकर वहां गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पत्नी ने थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने ज्ञानेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE